Table of Contents
हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2022) मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिन जब महिलाएं अपनी आजादी का खुलकर जश्न मनाती हैं। आजकल हर क्षेत्र महिला सबसे आगे है,चाहे वह घर में हो या बाहर। महिलायें दोनों भूमिकाएं अच्छी तरह से निभाती है। तभी कहते हैं औरत चाहे तो क्या नहीं कर सकती।

महिला दिवस महिलाओं के इसी जज्बे को सलाम करता है. इस दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की कामयाबी, दृढ़ता, सशक्तिकरण और उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है. महिलाओं के साथ होने वाले अन्याय पर आवाज उठाए जाने के साथ ही उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया जाता है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार का वर्णन किया किया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से स्थापित किया गया यह दिन लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों पर केंद्रित है।
एक आदमी को पढ़ाओगे तो केवल एक व्यक्ति ही शिक्षित होगा, एक औरत को पढ़ाओगे तो पूरा परिवार शिक्षित होगा. महात्मा गांधी

मुख्य बिंदु
1. 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है
2. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 का थीम “Gender Equality Today for a Sustainable Tomorrow” है।
3. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत साल 1908 में न्यूयॉर्क से हुई थी.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 कब है?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस साल यह 8 मार्च 2022 मंगलवार को मनाया जाएगा।
महिलाओं की उपलब्धियों और राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अपने अधिकारों की लड़ाई में वे कितनी दूर आ गई हैं, इसका जश्न मनाया जाता है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को क्यों मनाया जाता है? | Why is International Women’s Day celebrated on March 8
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास 113 साल पुराना है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत साल 1908 में न्यूयॉर्क से हुई थी जब सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने 15 हजार महिलाओं के साथ लंबे समय तक काम करने,इसी के साथ उन महिलाओं ने अपने वेतन बढ़ाने और न्यूयॉर्क शहर में वोट डालने के अधिकार की भी मांग की थी।
महिला दिवस को अंतरराष्ट्रीय बनाने का विचार क्लारा ज़ेटकिन नामक महिला की देन है। 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में क्लारा ज़ेटकिन ने इस विचार का सुझाव दिया।

उसके बाद, पहली बार 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटजरलैंड में महिला दिवस मनाया गया था।
8 मार्च 1917 में हजारों रूसी महिलाओं ने बदलाव की मांग करते हुए सड़कों पर उतरीं। तब रूस ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को आधिकारिक अवकाश घोषित किया।
संयुक्त राष्ट्र यूएन से मंजूरी मिलने के बाद हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। महिला दिवस पूरे विश्व की महिलाओं के लिए एक समर्पित दिन है। महिला दिवस पर हर क्षेत्र की महिलाओं को सम्मानित किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अवकाश | Holiday
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बहुत से देशों में महिलाओं को छुट्टी दी जाती है। इन देशों की लिस्ट में अफगानिस्तान-क्यूबा, वियतनाम, कंबोडिया, रूस, बेलारूस, युगांडा और यूक्रेन शामिल हैं।चीन में, महिलाओं को अक्सर काम से आधे दिन की छुट्टी दी जाती है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम | International Women’s Day Theme 2022
प्रत्येक वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की एक थीम होती है. 8 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो'(‘Gender Equality Today for a Sustainable Tomorrow’) यानी ‘एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता’ है. लैंगिक समानता कुछ समय से पूरी दुनिया में काफी बहस का विषय बन रहा है.

ऐसे में लोगों को इस समस्या के प्रति जागरूक करना बहुत जरूरी हो गया है. इस बार महिला दिवस का रंग पर्पल-ग्रीन और सफेद भी तय किया गया है, जिसमें पर्पल न्याय और गरिमा का प्रतीक है, तो वहीं हरा रंग उम्मीद और सफेद रंग शुद्धता से जोड़ रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस,में आइए “एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता” का दावा करें।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास | History of International Women’s Day
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जब पुरुष युद्ध पर थे, तब महिलाएं भोजन की कमी से जूझ रही थी। सरकार भी उनकी बात नहीं सुन रही थी। महिलाओं के पास वो अधिकार और संसाधन नहीं थे जो पुरुषों के पास थे और जो महिलाओं को भी मिलने चाहिए
कामकाजी महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के घंटे कम किए जाएं और वेतनमान भी बढ़ाया जाए। काम के अनुसार पैसे बहुत कम दिए जाते थे और वोट देने जैसे अधिकार भी उनके पास नहीं थे.

1908 में इसी भेदभाव और उत्पीड़न पर महिलाओं में वाद-विवाद होने लगा और आखिर इस पर आवाज उठाते हुए तकरीबन 15,000 महिलाओं ने न्यू यॉर्क की सड़कों पर रैली निकाली थी. 1910 पर इसपर कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं को लेकर कॉन्फ्रेंस हुई थी.
जर्मनी की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडर क्लारा जेटकिन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का प्रस्ताव रखा और 19 मार्च के दिन इसे मनाया.
वहीं, 1913-1914 में 23 फरवरी के दिन रूस (Russia) में पहला महिला दिवस मनाया गया और आगे चलकर वैश्विक स्तर पर इसे 8 मार्च मनाया जाना घोषित कर दिया. संयुक्त राष्ट्र ने इसे आधिकारिक बनाने के लिए 1975 में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का महत्वपूर्ण उद्देश्य
महिला और पुरुष में समानता बनाए रखना है. आज भी दुनिया में कई हिस्से ऐसे है, जहां महिलाओं को समानता का अधिकार उपलब्ध नहीं है. नौकरी में जहां महिलाओं को पदोन्नति में बाधाओं का सामना करना पड़ता है, वहीं स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाएं आज भी पिछड़ी हुई है.

कई देशों में अब भी महिलाएं शिक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से पिछड़ी हुई है. इसके अलावा महिलाओं के प्रति हिंसा के मामले भी अब भी देखे जा सकते है. महिला दिवस मनाने के एक उद्देश्य लोगों को इस संबंध में जागरूक करना भी है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का एक उद्देश्य महिलाओं को इस दिशा में जागरूक कर उन्हें भविष्य में प्रगति के लिए तैयार करना भी है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व | International Women’s Day Significance
आज भी ऐसी अनेक महिलाएं हैं जो उत्पीड़न का शिकार होती हैं, शिक्षा से वंचित हैं, भ्रूण हत्या के लिए मजबूर होती हैं, जिनके पास काम के साधन नहीं हैं या भुखमरी में जी रही हैं. इनके लिए आवाज उठाना और इस भेदभाव को कम करना आवश्यक है, इसलिए आज भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का उतना ही महत्व है जितना सालों पहले था.

महिलाओं को सम्मान और प्यार देने को लेकर समाज के लोगों को जागरूक करने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने जैसी चीजों को ध्यान में रखकर ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. महिलाओं के हौसलों को बुलंद करने और समाज में फैले असमानता को दूर करने के लिए इस दिन का काफी महत्व है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैसे मनाया जाता है? | How to Celebrate International Women’s Day
जब महिलाएं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों की उन्नति का जश्न मनाने के लिए एक साथ आती हैं, तो उन्हें पुरुषों से पर्याप्त समर्थन मिलता है ,उन्हें फूल या अन्य उपहार देते हैं। यह परंपरा शैक्षणिक संस्थानों और कार्यस्थलों तक भी फैली हुई है।
जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाली प्रेरक महिलाओं को दुनिया भर में अन्य महिलाओं को प्रोत्साहित करने और प्रभावित करने के लिए सुर्खियों में रखा जाता है।

कुछ देशों में इस दिन बच्चे अपनी माँ को गिफ्ट देते है और यह दिन माँ को समर्पित होता है, तो कई देशों में इस दिन पुरुष अपनी पत्नी, फ़्रेंड्स, माँ बहनों आदि को उपहार स्वरूप फूल प्रदान करते है. भारत में इस दिन कई संस्थानों द्वारा नारी को सम्मान देकर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम किए जाते है.महिला दिवस पर लोग अपनी दादी, नानी, मां, बहन और बेटियों को उपहार देते हैं।
भले ही हर देश में इस दिन को मनाने का तरीका अलग हो सकता है परंतु सब जगह इसका उद्देश्य एक ही है, हर जगह हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए समानता.
वैदिक युग से लेकर आधुनिक काल तक भारत में महिलाओं की स्थिति में बहुत सारे उतार-चढ़ाव आते रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं को न केवल बहुत से अधिकारों से वंचित रखा जाता था बल्कि घर-परिवार और समाज में भी उन्हें मर्दों की तरह सम्मान भी प्राप्त नहीं था। हालांकि, जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे ही महिलाओं की स्थिति में भी सुधार देखने को मिल रहे है। यही एक वजह भी है कि आज महिलाएं पुरुषों की तरह कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अब महिलाएं न केवल अपने दम पर अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस गतिविधियाँ
कार्यक्रम में भाग लेना
लगभग हर बड़े शहर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम होता है है।ऐसे संगीत कार्यक्रम हैं जहां आप लाइव संगीत सुन सकते हैं, कला प्रदर्शनियां, जहां प्रतिभाशाली रचनाकार अपना काम प्रदर्शित करते हैं, और नेटवर्किंग शिखर सम्मेलन जहां आप वक्ताओं को महिलाओं के अधिकारों पर चर्चा करते सुन सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुलदस्ता, धन्यवाद कार्ड
अपनी माँ, बहन या पत्नी को एक गुलदस्ता, धन्यवाद कार्ड, या कोई छोटा सा उपहार भेजें या उनकी प्रशंसा करे। यह सब चीजें उनके दिन को रोशन जरूर बनाएगी।आपको उनकी आंखों में चमक दिखाई देगी और एक अद्भुत दिन मनाने में मदद करेगा।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में 5 तथ्य
यूएन द्वारा मान्यता प्राप्त
1975 में, संयुक्त राष्ट्र ने आधिकारिक तौर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को अपनाया।
माताओं के लिए एक दिन
सर्बिया, अल्बानिया, मैसेडोनिया और उज्बेकिस्तान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और मातृ दिवस एक साथ मनाते हैं।
वेतन का अंतर
2015 में, संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि महिलाएं अभी भी दुनिया भर में पुरुषों की तुलना में औसतन 24% कम कमाती हैं। एक अन्य अध्ययन से पता चलता है कि सेवानिवृत्ति के लिए महिलाओं को पुरुषों की तुलना में 68 सेंट प्रति डॉलर के अनुपात में कम बचत मिलती है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022 के लिए गिफ्ट आइडियाज | खुश करने के लिए आइडियाज
1. आप इस खास मौके पर हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड या बाजार से खरीदकर दे सकते हैं.साथ ही उन्हें शुक्रिया कहना न भूलें.
2. आप चाहें तो एक प्यारा सा पर्स गिफ्ट कर सकते हैं.
3. इस दिन डायरी और पेन भी दिया जा सकता है.
4. अगर आप उनकी पसंद न पसंद जानते हैं तो कोई ड्रेस भी गिफ्ट कर सकते हैं.
5. पढ़ाई की शौकीन महिलाओं के लिए किताबों से अच्छा कोई विकल्प नहीं हो सकता.
6. आप उनकी तस्वीरों का कोलाज बना कर दे सकते हैं और उनके टैलेंट की तारीफ करते हुए साथ में एक नोट भी लिख सकते हैं.
7. आप उनके लिए उनकी मनपसंद डिश ऑर्डर कर सकते हैं.
8. अगर आप गिफ्ट खरीद नहीं सकते तो ऑनलाइन वीडियो बना कर उनकी तारीफ कर सकते हैं.
9. थैंक्स कहते हुए उन्हें ब्रेसलेट या नेकलेस भी दिया जा सकता है.
10. अगर वो फिटनेस फ्रीक हैं तो आप उन्हें नया योगा मैट, हेल्थ बैंड आदि भी उपहार के रूप में दे सकते हैं.
11. अगर उन्हें खाना बनाने का शौक है तो आप उन्हें किचन से जुड़ी काम की चीजें भी गिफ्ट कर सकते हैं.
12. अगर वो नेचर लवर हैं तो आप उन्हें इनडोर या आउटडोर प्लांट भेंट करें.
गिफ्ट चाहें कुछ भी हो, उन्हें आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट जरूर करें.
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस स्लोगन
नारियाँ नहीं कभी बेचारी
नारियों में निहित हैं शक्ति सारी
नारी सम्मान हैं, स्वर्ग का द्वार
उसका अपमान हैं, नरक समान
नारी के दम पर ही जग चलता हैं,
इन्हीं के गोद में पुरूष पलता हैं.
अपने हौसले से नारी भर रहीं है उड़ान,
ना कोई शिकायत ना कोई थकान.
महिलाओं को दे पूरी शिक्षा पूरा अधिकार,
परिवार, समाज और देश का है यह आधार.
नारी भी छू सकती है आकाश,
मौके की है उसे तलाश.
वही देश है महान,
जो करते है नारी का सम्मान.
नारी ही शक्ति है नर की
नारी ही है शोभा घर की
मुस्कुराकर, दर्द भूलकर, रिश्तों में बंद थी दुनिया सारी,
हर पग को रोशन करने वाली, वो शक्ति है एक नारी
आओ, एक समान दुनिया की निर्माण करें। पूर्वाग्रह, रूढ़ियों और भेदभाव से मुक्त दुनिया। एक ऐसी दुनिया जो विविध, न्यायसंगत और समावेशी है। हम सब मिलकर महिला समानता का निर्माण कर सकते हैं।
यदि कहीं कठोर अत्याचार और दुर्व्यहार के बदले में भी स्नेह और प्रेम हो सकता है, तो वह स्त्रियों में हो सकता है. – शरतचन्द्र
महिला दिवस की शुभकामनाएं
महत्वपूर्ण दिन (Important Days)
बच्चों को जरूर सिखाएं ये 6 बेसिक सोशल मैनर्सबच्चों को अच्छी आदतें कैसे सिखाएं
माता-पिता के जानने योग्य जरूरी बातें
बच्चों को मोबाइल / टीवी दिखाए बिना खाना कैसे खिलाये?
2-5 साल के बच्चें को Smartly Handle कैसे करें
जीवन में नैतिक मूल्य का महत्व Importance of Moral Values
आध्यात्मिक कहानियाँ (Spiritual Stories)
प्रेरणादायक कहानी (Insipirational Stories)
Navratri 9 Guided Meditation by Gurudev Sri Sri Ravishankar