October 2021:अक्टूबर 2021 में आने वाले मुख्य व्रत व् त्यौहार

October 2021:अक्टूबर 2021 में आने वाले मुख्य व्रत व् त्यौहार

व्रत एवं त्योहारों की दृष्टि से अक्टूबर 2021 खास होने वाला है।  इस महीने नवरात्रि, दशहरा, और करवा चौथ जैसे महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार आ रहे हैं। इन व्रत व् त्योहारों की विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए पूरा पढ़े। 

इंदिरा एकादशी

02 अक्टूबर 21 : आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहते हैं। इस दिन एकादशी श्राद्ध भी होता है। हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है।

सोम प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि

04 अक्टूबर 2021:आश्विन माह का पहला प्रदोष व्रत 4 अक्टूबर, सोमवार के दिन पड़ेगा। वहीं इसी दिन आश्विन मास की शिवरात्रि व्रत भी है। दोनों ही व्रत भगवान शिवजी की कृपा पाने के लिए रखे जाते हैं।

इन्हे भी पढ़े :

जीवन में नैतिक मूल्य का महत्व Importance of Moral Values

बच्चों के मन से टीचर का डर कैसे दूर करे ?

सर्व पितृ विसर्जन अमावस्या

6 अक्टूबर 21: सर्व पितृ अमावस्या 6 अक्टूबर को है। यह श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन होता है। इस दिन पितृगण पुनः पर लोक चले जाते हैं। इस तिथि को पितृ विसर्जन अमावस्या, महालय अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है।

शारदीय नवरात्रि

07 अक्टूबर 21:शारदीय नवरात्रि पर्व 7 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहे हैं। इस दिन घटस्थापना का विधान है। आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को अग्रसेन जयंती भी मनाई जाती है।

विनायक चतुर्थी

09 अक्टूबर 2021:आश्विन मास में विनायक चतुर्थी 9 अक्टूबर को है। इस दिन गणपति महाराज की पूजा का विधान है।

अक्टूबर 2021 में आने वाले मुख्य व्रत व् त्यौहार
Jai Mata Di

दुर्गा महाष्टमी

13 अक्टूबर 2021:13 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी है। नवरात्र में दुर्गाष्टमी का विशेष महत्व है। खासकर पश्चिम बंगाल में इस पर्व को बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।

महा नवमी

14 अक्टूबर 2021:14 अक्टूबर को महानवमी है। इस दिन शारदीय नवरात्रि का समापन होगा। नवरात्र के आखिरी दिन कन्या पूजन का विधान है।

दशहरा

15 अक्टूबर 2021:आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को प्रति वर्ष विजया दशमी पर्व मनाया जाता है। इसे दशहरा भी कहते हैं। इस दिन रावण के पुतले का दहन और शस्त्र पूजन किया जाता है।

दशहरा की पूरी जानकारी के लिए पढ़े

Click here : दशहरा क्यों और कैसे मनाते है ?

इन्हे भी पढ़े :

सोच बदलो जिंदगी बदल जायेगी

ईश्वर है या नहीं ? भक्त और भगवान का अटूट रिश्ता

पापांकुशा एकादशी

16 अक्टूबर 2021:आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी कहते हैं। यह एकादशी व्रत 16 अक्टूबर को रखा जाएगा।

प्रदोष व्रत

17 अक्टूबर 2021:आश्विन शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 17 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिवजी और माता पार्वती का व्रत किया जाता है।

ईद-उल-मिलाद

19 अक्टूबर 2021:ईद-उल-मिलाद ईस्लाम मजहब का प्रमुख त्योहार है। इस महीने की 19 तारीख को यह पर्व मनाया जाएगा।

इन्हे भी पढ़े :

गणेश चतुर्थी का इतिहास व महत्व, क्यों और कैसे मनाया जाता है गणेशोत्सव

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में कब और कैसे मनाएं

महर्षि बाल्मीकि जयंती

20 अक्टूबर 2021:आश्विन पूर्णिमा के दिन हर साल महर्षि बाल्मीकि जयंती मनाई जाती है। इस महीने 20 तारीख को बाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन शोभा यात्रा निकाली जाती है।

करवा चौथ

24 अक्टूबर 2021:सुहागिन महिलाओं का सबसे महत्वपूर्ण व्रत करवा चौथ का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अपने दांपत्य जीवन को सुखी बनाने के लिए यह व्रत रखती हैं।

वेबसाइट पर पब्लिश की जाने वाली पोस्ट को व्हाट्सप्प पर प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे और लिखे Add Me In Group

link : – Add Me In Whatsapp Group .

इन्हे भी पढ़े :

यह भी पढ़िए : बच्चों को अच्छी आदतें कैसे सिखाएं

एक नज़र में आज के मुख्य समाचार | Today’s Headlines At A Glance

शहीद भगत सिंह : भारत के महान शहीद के बारे के बारे में तथ्य जो आप नहीं जानते

अध्यापक दिवस 5 सितम्बर | Teachers Day 5 September

हिंदी दिवस : 14 सितम्बर को क्यों मनाया जाता है? जाने राष्ट्रीय हिंदी दिवस के बारे में

जीवन में नैतिक मूल्य का महत्व Importance of Moral Values

बच्चों के मन से टीचर का डर कैसे दूर करे ?

बच्चों का पालन पोषण (Parenting)

ZyCoV-D COVID वैक्सीन को 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए मंजूरी

Purchase Best & Affordable Discounted Toys From Amazon

Bharat Bhushan

Editor: भारत भूषण : M.Com PGDCA शिक्षा व प्रबंधन के क्षेत्र में 15 वर्ष का अनुभव

5 thoughts on “October 2021:अक्टूबर 2021 में आने वाले मुख्य व्रत व् त्यौहार

Leave a Reply

Your email address will not be published.