सुभाष चंद्र बोस की जीवनी | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 2022 | Essay on Netaji Subhash Chander Bose In Hindi

Table of Contents

महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक भारतीय राष्ट्रवादी थे जिनकी देशभक्ति कई भारतीयों के दिलों में छाप छोड़ गई है। सुभाष चंद्र बोस को असाधारण नेतृत्व कौशल और करिश्माई वक्ता के साथ सबसे प्रभावशाली स्वतंत्रता सेनानी माना जाता है।

उनके प्रसिद्ध नारे हैं ‘तुम मुझे ख़ून दो, मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा’, ‘जय हिंद’, और ‘दिल्ली चलो’। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया था और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कई योगदान दिए।

सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में 23 जनवरी को पराक्रम दिवस के रूप में घोषित किया है.

जन्म व परिवार 

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का जन्म 23 जनवरी सन् 1897 को ओडिशा के कटक शहर में हिन्दू कायस्थ परिवार में हुआ था. उनके पिता का नाम जानकीनाथ बोस और माँ का नाम प्रभावती था।

जानकीनाथ बोस कटक शहर के मशहूर वकील थे। पहले वे सरकारी वकील थे मगर बाद में उन्होंने निजी प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। अंग्रेज सरकार ने उन्हें रायबहादुर का खिताब दिया था।

सुभाष चंद्र बोस की जीवनी | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 2022 |  Essay on Netaji Subhash Chander Bose In Hindi

प्रभावती और जानकीनाथ बोस की कुल मिलाकर 14 सन्तानें थी जिसमें 6 बेटियाँ और 8 बेटे थे। सुभाष उनकी नौवीं सन्तान और पाँचवें बेटे थे। अपने सभी भाइयों में से सुभाष को सबसे अधिक लगाव शरद चन्द्र से था। सुभाष उन्हें मेजदा कहते थे।

महात्मा गांधी का जीवन परिचय | About Mahatma Gandhi In Hindi | Mahatma Gandhi Essay In Hindi|2 अक्टूबर गाँधी जयंती| 30 जनवरी शहीदी दिवस

Republic Day 2022 | गणतंत्र दिवस 2022 | निबंध, महत्व, इतिहास, भाषण | Repubic Day Speech In Hindi

लाला लाजपत राय जीवन परिचय | Lala Lajpat Rai Biography In Hindi

शिक्षा 

कटक के प्रोटेस्टेंट स्कूल से प्राइमरी शिक्षा पूर्ण कर 1909 में उन्होंने रेवेनशा कॉलेजियेट स्कूल में दाखिला लिया। कॉलेज के प्रिंसिपल बेनीमाधव दास के व्यक्तित्व का सुभाष के मन पर अच्छा प्रभाव पड़ा। मात्र पन्द्रह वर्ष की आयु में सुभाष ने विवेकानन्द साहित्य का पूर्ण अध्ययन कर लिया था।

प्रेसीडेंसी कॉलेज

सुभाष चंद्र बोस की जीवनी | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 2022 |  Essay on Netaji Subhash Chander Bose In Hindi

1916 में जब सुभाष चंद्र बोस दर्शनशास्त्र (ऑनर्स) में बीए के छात्र थे किसी बात पर प्रेसीडेंसी कॉलेज के अध्यापकों और छात्रों के बीच झगड़ा हो गया सुभाष ने छात्रों का नेतृत्व संभाला जिसके कारण उन्हें प्रेसीडेंसी कॉलेज से एक साल के लिये निकाल दिया गया और परीक्षा देने पर प्रतिबन्ध भी लगा दिया।

फोर्ट विलियम सेनालय

49वीं बंगाल रेजीमेंट में भर्ती के लिये सुभाष चंद्र बोस ने परीक्षा दी किन्तु आंखें खराब होने के कारण उन्हें सेना के लिये अयोग्य घोषित कर दिया गया। खाली समय का उपयोग करने के लिये उन्होंने टेरीटोरियल आर्मी की परीक्षा दी और फोर्ट विलियम सेनालय में रँगरूट के रूप में प्रवेश पा गये।

1919 में बीए (ऑनर्स

फिर ख्याल आया कि कहीं इण्टरमीडियेट की तरह बीए में भी कम नम्बर न आ जायें सुभाष ने खूब मन लगाकर पढ़ाई की और 1919 में बीए (ऑनर्स) की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। कलकत्ता विश्वविद्यालय में उनका दूसरा स्थान था।

आईसीएस परीक्षा

पिता की इच्छा थी कि सुभाष चंद्र बोस आईसीएस बनें किन्तु उनकी आयु को देखते हुए केवल एक ही बार में यह परीक्षा पास करनी थी। उन्होंने पिता से चौबीस घण्टे का समय यह सोचने के लिये माँगा ताकि वे परीक्षा देने या न देने पर कोई अन्तिम निर्णय ले सकें।

सारी रात इसी असमंजस में वह जागते रहे कि क्या किया जाये। आखिर उन्होंने परीक्षा देने का फैसला किया और 15 सितम्बर 1919 को इंग्लैण्ड चले गये .उन्होंने 1920 में वरीयता सूची में चौथा स्थान प्राप्त करते हुए पास कर ली।

22 अप्रैल 1921 को भारत सचिव ई०एस० मान्टेग्यू को आईसीएस से त्यागपत्र देने का पत्र लिखा। अपनी माँ प्रभावती का यह पत्र मिलते ही कि “पिता, परिवार के लोग या अन्य कोई कुछ भी कहे उन्हें अपने बेटे के इस फैसले पर गर्व है।” सुभाषचन्द्र बोस  स्वदेश वापस लौट आये।

स्वतंत्रता संग्राम में प्रवेश और कार्य

कोलकाता के स्वतंत्रता सेनानी देशबंधु चित्तरंजन दास के कार्य से प्रेरित होकर  सुभाष चन्द्र बोस दासबाबू के साथ काम करना चाहते थे। रवींद्रनाथ ठाकुर की सलाह के अनुसार भारत वापस आने पर वे सर्वप्रथम मुम्बई गये और महात्मा गांधी से मिले।

सुभाष चंद्र बोस की जीवनी | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 2022 |  Essay on Netaji Subhash Chander Bose In Hindi

मुंबई में गांधी जी मणिभवन में निवास करते थे। वहाँ 20 जुलाई 1921 को गाँधी जी और सुभाष के बीच पहली मुलाकात हुई। गाँधी जी ने उन्हें कोलकाता जाकर दासबाबू के साथ काम करने की सलाह दी। इसके बाद सुभाष कोलकाता आकर दासबाबू से मिले।

असहयोग आंदोलन में सहभागी

उन दिनों गाँधी जी ने अंग्रेज़ सरकार के खिलाफ असहयोग आंदोलन चला रखा था। दासबाबू इस आन्दोलन का बंगाल में नेतृत्व कर रहे थे। उनके साथ सुभाष इस आन्दोलन में सहभागी हो गये।

कोलकाता में सभी रास्तों के अंग्रेज़ी नाम बदलकर उन्हें भारतीय नाम दिये गये। स्वतंत्रता संग्राम में प्राण न्योछावर करने वालों के परिवारजनों को महापालिका में नौकरी मिलने लगी।

महत्वपूर्ण युवा नेता

बहुत जल्द ही सुभाष देश के एक महत्वपूर्ण युवा नेता बन गये। 26 जनवरी 1931 को कोलकाता में राष्ट्र ध्वज फहराकर सुभाष चंद्र बोस एक विशाल मोर्चे का नेतृत्व कर रहे थे तभी पुलिस ने उन पर लाठी चलाई और उन्हें घायल कर जेल भेज दिया।

जब सुभाष चंद्र बोस जेल में थे तब गाँधी जी ने अंग्रेज सरकार से समझौता किया और सब कैदियों को रिहा करवा दिया। लेकिन अंग्रेज सरकार ने भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों को रिहा करने से साफ इन्कार कर दिया। और भगत सिंह व उनके साथियों को फाँसी दे दी गयी। भगत सिंह को न बचा पाने पर सुभाष चंद्र बोस गाँधी और कांग्रेस के तरीकों से बहुत नाराज हो गये।

कारावास

अपने सार्वजनिक जीवन में सुभाष चंद्र बोस को कुल 11 बार कारावास हुआ। सबसे पहले उन्हें 16 जुलाई 1921 में छह महीने का कारावास हुआ।

1925 में गोपीनाथ साहा नामक एक क्रान्तिकारी कोलकाता के पुलिस अधीक्षक चार्लस टेगार्ट को मारना चाहता था। उसने गलती से अर्नेस्ट डे नामक एक व्यापारी को मार डाला। इसके लिए उसे फाँसी की सजा दी गयी।

सुभाष चंद्र बोस की जीवनी | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 2022 |  Essay on Netaji Subhash Chander Bose In Hindi

गोपीनाथ को फाँसी होने के बाद सुभाष फूट फूट कर रोये। उन्होंने गोपीनाथ का शव माँगकर उसका अन्तिम संस्कार किया। इससे अंग्रेज़ सरकार ने यह निष्कर्ष निकाला कि सुभाष ज्वलन्त क्रान्तिकारियों से न केवल सम्बन्ध ही रखते हैं अपितु वे उन्हें उत्प्रेरित भी करते हैं।

इसी बहाने अंग्रेज़ सरकार ने सुभाष चंद्र बोस को गिरफ़्तार किया और बिना कोई मुकदमा चलाये उन्हें अनिश्चित काल के लिये म्याँमार के माण्डले कारागृह में बन्दी बनाकर भेज दिया।

5 नवम्बर 1925 को देशबंधु चित्तरंजन दास कोलकाता में चल बसे। सुभाष ने उनकी मृत्यु की खबर माण्डले कारागृह में रेडियो पर सुनी। माण्डले कारागृह में रहते समय सुभाष की तबियत बहुत खराब हो गयी। उन्हें तपेदिक हो गया।

परन्तु अंग्रेज़ सरकार ने फिर भी उन्हें रिहा करने से इन्कार कर दिया। सरकार ने उन्हें रिहा करने के लिए यह शर्त रखी कि वे इलाज के लिये यूरोप चले जायें। लेकिन सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया कि इलाज के बाद सुभाष चंद्र बोस भारत कब लौट सकते हैं।

इसलिए सुभाष चंद्र बोस ने यह शर्त स्वीकार नहीं की। आखिर में परिस्थिति इतनी कठिन हो गयी कि जेल अधिकारियों को यह लगने लगा कि शायद वे कारावास में ही न मर जायें। अंग्रेज़ सरकार यह खतरा भी नहीं उठाना चाहती थी कि सुभाष की कारागृह में मृत्यू हो जाये। इसलिये सरकार ने उन्हें रिहा कर दिया। उसके बाद सुभाष इलाज के लिये डलहौजी चले गये।

महात्मा गांधी का जीवन परिचय | About Mahatma Gandhi In Hindi | Mahatma Gandhi Essay In Hindi|2 अक्टूबर गाँधी जयंती| 30 जनवरी शहीदी दिवस

Republic Day 2022 | गणतंत्र दिवस 2022 | निबंध, महत्व, इतिहास, भाषण | Repubic Day Speech In Hindi

लाला लाजपत राय जीवन परिचय | Lala Lajpat Rai Biography In Hindi

1930 में सुभाष चंद्र बोस कारावास में ही थे कि चुनाव में उन्हें कोलकाता का महापौर चुना गया। इसलिए सरकार उन्हें रिहा करने पर मजबूर हो गयी। 1932 में सुभाष को फिर से कारावास हुआ। इस बार उन्हें अल्मोड़ा जेल में रखा गया। अल्मोड़ा जेल में उनकी तबियत फिर से खराब हो गयी। चिकित्सकों की सलाह पर सुभाष इस बार इलाज के लिये यूरोप जाने को राजी हो गये।

हरीपुरा कांग्रेस का अध्यक्ष पद

1938 में कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन हरिपुरा में होना तय हुआ। इस अधिवेशन से पहले गांधी जी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए सुभाष चंद्र बोस को चुना। यह कांग्रेस का 51 वाँ अधिवेशन था। इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चन्द्र बोस का स्वागत 51 बैलों द्वारा खींचे हुए रथ में किया गया।

सुभाष चंद्र बोस की जीवनी | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 2022 |  Essay on Netaji Subhash Chander Bose In Hindi

इस अधिवेशन में सुभाष चंद्र बोस का अध्यक्षीय भाषण बहुत ही प्रभावी हुआ। किसी भी भारतीय राजनीतिक व्यक्ति ने शायद ही इतना प्रभावी भाषण कभी दिया हो। अपने अध्यक्षीय कार्यकाल में सुभाष ने योजना आयोग की स्थापना की।

कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा 1939 का वार्षिक कांग्रेस अधिवेशन त्रिपुरी में हुआ। इस अधिवेशन के समय सुभाषबाबू तेज बुखार से इतने बीमार हो गये थे कि उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर अधिवेशन में लाना पड़ा।

गांधी स्वयं भी इस अधिवेशन में उपस्थित नहीं रहे और उनके साथियों ने भी सुभाष को कोई सहयोग नहीं दिया। अधिवेशन के बाद सुभाष ने समझौते के लिए बहुत कोशिश की लेकिन गांधी और उनके साथियों ने उनकी एक न मानी।

परिस्थिति ऐसी बन गयी कि सुभाष कुछ काम ही न कर पाये। आखिर में तंग आकर 29 अप्रैल 1939 को सुभाष ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

फॉरवर्ड ब्लॉक का गठन

3 मई 1939 को सुभाष ने कांग्रेस के अन्दर ही फॉरवर्ड ब्लॉक के नाम से अपनी पार्टी की स्थापना की।ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक भारत में एक वामपंथी राष्ट्रवादी राजनीतिक दल था, कुछ दिन बाद सुभाष को कांग्रेस से ही निकाल दिया गया।

बाद में फॉरवर्ड ब्लॉक अपने आप एक स्वतन्त्र पार्टी बन गयी। द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू होने से पहले से ही फॉरवर्ड ब्लॉक ने स्वतन्त्रता संग्राम को और अधिक तीव्र करने के लिये जन जागृति शुरू की।

3 सितम्बर 1939 को मद्रास में सुभाष को ब्रिटेन और जर्मनी में युद्ध छिड़ने की सूचना मिली। उन्होंने घोषणा की कि अब भारत के पास सुनहरा मौका है उसे अपनी मुक्ति के लिये अभियान तेज कर देना चहिये।

8 सितम्बर 1939 को युद्ध के प्रति पार्टी का रुख तय करने के लिये सुभाष को विशेष आमन्त्रित के रूप में काँग्रेस कार्य समिति में बुलाया गया। उन्होंने अपनी राय के साथ यह संकल्प भी दोहराया कि अगर काँग्रेस यह काम नहीं कर सकती है तो फॉरवर्ड ब्लॉक अपने दम पर ब्रिटिश राज के खिलाफ़ युद्ध शुरू कर देगा।

अगले ही वर्ष जुलाई में कलकत्ता स्थित हालवेट स्तम्भ  जो भारत की गुलामी का प्रतीक था सुभाष की यूथ ब्रिगेड ने रातोंरात वह स्तम्भ मिट्टी में मिला दिया। सुभाष के स्वयंसेवक उसकी नींव की एक-एक ईंट उखाड़ ले गये।

यह एक प्रतीकात्मक शुरुआत थी। इसके माध्यम से सुभाष ने यह सन्देश दिया था कि जैसे उन्होंने यह स्तम्भ धूल में मिला दिया है उसी तरह वे ब्रिटिश साम्राज्य की भी ईंट से ईंट बजा देंगे।

इसके परिणामस्वरूप अंग्रेज सरकार ने सुभाष सहित फॉरवर्ड ब्लॉक के सभी मुख्य नेताओं को कैद कर लिया। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सुभाष जेल में निष्क्रिय रहना नहीं चाहते थे। सरकार को उन्हें रिहा करने पर मजबूर करने के लिये सुभाष ने जेल में आमरण अनशन शुरू कर दिया।

हालत खराब होते ही सरकार ने उन्हें रिहा कर दिया। मगर अंग्रेज सरकार यह भी नहीं चाहती थी कि सुभाष युद्ध के दौरान मुक्त रहें। इसलिये सरकार ने उन्हें उनके ही घर पर नजरबन्द करके बाहर पुलिस का कड़ा पहरा बिठा दिया।

महात्मा गांधी का जीवन परिचय | About Mahatma Gandhi In Hindi | Mahatma Gandhi Essay In Hindi|2 अक्टूबर गाँधी जयंती| 30 जनवरी शहीदी दिवस

Republic Day 2022 | गणतंत्र दिवस 2022 | निबंध, महत्व, इतिहास, भाषण | Repubic Day Speech In Hindi

लाला लाजपत राय जीवन परिचय | Lala Lajpat Rai Biography In Hindi

जर्मनी में प्रवास एवं हिटलर से मुलाकात

बर्लिन में सुभाष सर्वप्रथम रिबेन ट्रोप जैसे जर्मनी के अन्य नेताओं से मिले। उन्होंने जर्मनी में भारतीय स्वतन्त्रता संगठन और आज़ाद हिन्द रेडियो की स्थापना की। इसी दौरान सुभाष नेताजी के नाम से जाने जाने लगे। जर्मन सरकार के एक मन्त्री एडॅम फॉन ट्रॉट सुभाष के अच्छे दोस्त बन गये।

आखिर 29 मई 1942 के दिन, सुभाष जर्मनी के सर्वोच्च नेता एडॉल्फ हिटलर से मिले। लेकिन हिटलर को भारत के विषय में विशेष रुचि नहीं थी। उन्होने सुभाष को सहायता का कोई स्पष्ट वचन नहीं दिया।

आजाद हिन्द फौज

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान आजादी के लिए संघर्ष में एक महत्वपूर्ण विकास आजाद हिंद फौज का गठन और कार्यकलाप था, जिसे भारतीय राष्ट्रीय सेना या आईएनए के रूप में भी जाना जाता है।

सुभाष चंद्र बोस की जीवनी | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 2022 |  Essay on Netaji Subhash Chander Bose In Hindi

भारतीय क्रांतिकारी राश बिहारी बोस जो भारत से भाग कर कई वर्षों तक जापान में रहे, उन्होंने दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में रहने वाले भारतीयों के समर्थन के साथ भारतीय स्वतंत्रता लीग की स्थापना की थी।

जब जापान ने ब्रिटिश सेनाओं को हराया और दक्षिण-पूर्वी एशिया के लगभग सभी देशों पर कब्जा कर लिया, तो लीग ने भारतीय युद्ध-बंदियों शामिल कर भारतीय राष्ट्रीय सेना का निर्माण किया। जनरल मोहन सिंह, जो ब्रिटिश भारतीय सेना में एक अधिकारी थे, उन्होंने सेना को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्वतंत्रता के लिए एक प्रभावी साधन

इस बीच सुभाष चंद्र बोस 1941 में भारत से भाग कर जर्मनी चले गए और भारत की स्वतंत्रता के लिए काम करने लगे। सन् 1943 में वह भारतीय स्वतंत्रता लीग का नेतृत्व करने के लिए सिंगापुर आए और भारतीय राष्ट्रीय सेना (आज़ाद हिंद फौज) का पुनर्निर्माण करके इसे भारत की स्वतंत्रता के लिए एक प्रभावी साधन बनाया।

आजाद हिंद फौज में सैनिक

आजाद हिंद फौज में लगभग 45,000 सैनिक शामिल थे, जो युद्ध-बंदियों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी एशिया के विभिन्न देशों में बसे भारतीय भी थे।भारत माता से उन्हें इतना लगाव था कि गुलामी की जंजीरों में बंधा देश उन्हें चैन से रहने नहीं देता था। देशप्रेम की वजह से उन्हें देश की सीमाओं के पार भी लोग पसंद करने लगे।

देश के बाहर भी आजादी के संघर्ष की अलख

बड़े-बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्ष उनके साथ जुड़ने लगे। इसके बाद नेताजी ने देश के बाहर भी आजादी के संघर्ष की अलख जगा दी। उन्होंने देश के दुश्मनों का सामना करने के लिए आजाद हिंद फौज के रूप में एक नई ताकत खड़ी कर दी।

सुभाष चंद्र बोस अब नेताजी के रूप में लोकप्रिय थे।  21 अक्टूबर 1943 को उन्होंने सिंगापुर में स्वतंत्र भारत (आज़ाद हिंद) की अनंतिम सरकार के गठन की घोषणा की। नेताजी अंडमान गए जिस पर जापानियों का कब्जा था और वहां उन्होंने भारत का झंडा फहराया था।

सन् 1944 की शुरुआत में, आज़ाद हिंद फौज (INA) की तीन इकाइयों ने भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों पर अंग्रेजों को भारत से बाहर करने के लिए हमले में भाग लिया। शाह नवाज खान, आजाद हिन्द फौज के सबसे प्रमुख अधिकारियों में से एक के अनुसार, जिन सैनिकों ने भारत में प्रवेश किया था, वो जमीन पर लेट गए और पूरी भावना के साथ अपनी मातृभूमि की पवित्र मिट्टी को चूमा।

भारत के प्रतिष्ठित क्रांतिकारी नेताजी ने भारत को आजाद कराने के लिए अपना पसीना और खून बहाया और उनके शब्द अमर रहे, लाखों लोगों को प्रेरणा दी।

संगठन का गीत

कदम-कदम बढाए जा, खुशी के गीत गाए जा – इस संगठन का वह गीत था, जिसे गुनगुना कर संगठन के सेनानी जोश और उत्साह से भर उठते थे.

हालाँकि, आज़ाद हिंद फ़ौज द्वारा भारत को आज़ाद कराने का प्रयास विफल रहा।

भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन जापानी सरकार को भारत के मित्र के रूप में नहीं देखता था। इसकी सहानुभूति उन देशों के लोगों के साथ थी जो जापान की आक्रामकता के शिकार थे।

हालाँकि, नेताजी का मानना ​​था कि जापान द्वारा समर्थित आज़ाद हिंद फौज और भारत के अंदर विद्रोह की मदद से भारत पर ब्रिटिश शासन समाप्त हो सकता है।

आजाद हिंद फौज का नारा

आजाद हिंद फौज का ‘दिल्ली चलो’ नारा और सलाम ‘जय हिंद’ देश के अंदर और बाहर बसे भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत था। नेताजी ने भारत की आजादी के लिए दक्षिण-पूर्वी एशिया में रहने वाले सभी धर्मों और क्षेत्रों के भारतीयों के साथ मिलकर रैली की थी।

महिला रेजिमेंट

भारतीय महिलाओं ने भी भारत की स्वतंत्रता के लिए गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजाद हिंद फौज में एक महिला रेजिमेंट का गठन किया गया था.

सुभाष चंद्र बोस की जीवनी | नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 2022 |  Essay on Netaji Subhash Chander Bose In Hindi

जिसकी कमान कैप्टन लक्ष्मी स्वामीनाथन के हाथों में थी। इसे रानी झांसी रेजिमेंट कहा जाता था।

आजाद हिंद फौज भारत के लोगों के लिए एकता और वीरता का प्रतीक बन गया। 

गांधी जी को ‘राष्ट्रपिता’ कहा

6 जुलाई 1944 को आजाद हिन्द रेडियो पर अपने भाषण के माध्यम से गांधी को सम्बोधित करते हुए नेताजी ने जापान से सहायता लेने का अपना कारण और आर्जी-हुकूमते-आज़ाद-हिन्द और आज़ाद हिन्द फौज की स्थापना के उद्देश्य के बारे में बताया। इस भाषण के दौरान नेताजी ने गांधी जी को ‘राष्ट्रपिता’ कहा तभी गांधीजी ने भी उन्हें नेताजी कहा।

दुर्घटना और मृत्यु की खबर

द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान की हार के बाद, नेताजी को नया रास्ता ढूँढना जरूरी था। उन्होने रूस से सहायता माँगने का निश्चय किया था। 18 अगस्त 1945 को नेताजी हवाई जहाज से मंचूरिया की तरफ जा रहे थे।

इस सफर के दौरान वे लापता हो गये। इस दिन के बाद वे कभी किसी को दिखायी नहीं दिये। 23 अगस्त 1945 को टोक्यो रेडियो ने बताया कि सैगोन में नेताजी एक बड़े विमान से आ रहे थे कि 18 अगस्त को ताइहोकू हवाई अड्डे के पास उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

नेताजी गम्भीर रूप से जल गये थे। उन्हें ताइहोकू सैनिक अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्होंने दम तोड़ दिया।

स्वतन्त्रता के पश्चात् भारत सरकार ने इस घटना की जाँच करने के लिये 1956 और 1977 में दो बार आयोग नियुक्त किया। दोनों बार यह नतीजा निकला कि नेताजी उस विमान दुर्घटना में ही मारे गये।

1999 में मनोज कुमार मुखर्जी के नेतृत्व में तीसरा आयोग बनाया गया। 2005 में ताइवान सरकार ने मुखर्जी आयोग को बता दिया कि 1945 में ताइवान की भूमि पर कोई हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त हुआ ही नहीं था।

2005 में मुखर्जी आयोग ने भारत सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश की जिसमें उन्होंने कहा कि नेताजी की मृत्यु उस विमान दुर्घटना में होने का कोई सबूत नहीं हैं। लेकिन भारत सरकार ने मुखर्जी आयोग की रिपोर्ट को अस्वीकार कर दिया।

18 अगस्त 1945 के दिन नेताजी कहाँ लापता हो गये और उनका आगे क्या हुआ यह भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा अनुत्तरित रहस्य बन गया हैं

देश के अलग-अलग हिस्सों में आज भी नेताजी को देखने और मिलने का दावा करने वाले लोगों की कमी नहीं है। फैजाबाद के गुमनामी बाबा से लेकर छत्तीसगढ़ राज्य में जिला रायगढ़ तक में नेताजी के होने को लेकर कई दावे पेश किये गये लेकिन इन सभी की प्रामाणिकता संदिग्ध है।

छत्तीसगढ़ में तो सुभाष चन्द्र बोस के होने का मामला राज्य सरकार तक गया। परन्तु राज्य सरकार ने इसे हस्तक्षेप के योग्य न मानते हुए मामले की फाइल ही बन्द कर दी।

भारत की स्वतन्त्रता पर नेताजी का प्रभाव

महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा।नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक भारतीय राष्ट्रवादी थे जिनकी देशभक्ति कई भारतीयों के दिलों में छाप छोड़ गई है।

सुभाष चंद्र बोस को असाधारण नेतृत्व कौशल और करिश्माई वक्ता के साथ सबसे प्रभावशाली स्वतंत्रता सेनानी माना जाता है। उनके प्रसिद्ध नारे हैं ‘तुम मुझे ख़ून दो, मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा’, ‘जय हिंद’, और ‘दिल्ली चलो’। उन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन किया था और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कई योगदान दिए।

उन्हें अपने उग्रवादी दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है, जिसका इस्तेमाल उन्होंने ब्रितानी हुकूमत से स्वतंत्रता हासिल करने के लिए किया था। वे अपनी समाजवादी नीतियों के लिए भी जाने जाते हैं।

नवम्बर 1945 में दिल्ली के लाल किले में आजाद हिन्द फौज पर चलाये गये मुकदमे ने नेताजी के यश में वर्णनातीत वृद्धि की और वे लोकप्रियता के शिखर पर जा पहुँचे।

अंग्रेजों के द्वारा किए गये विधिवत दुष्प्रचार तथा तत्कालीन प्रमुख राजनीतिक दलों द्वारा सुभाष के विरोध के बावजूद सारे देश को झकझोर देनेवाले उस मुकदमे के बाद माताएँ अपने बेटों को ‘सुभाष’ का नाम देने में गर्व का अनुभव करने लगीं। घर–घर में राणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी महाराज के जोड़ पर नेताजी का चित्र भी दिखाई देने लगा।

आजाद हिन्द फौज के माध्यम से भारत को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद करने का नेताजी का प्रयास प्रत्यक्ष रूप में सफल नहीं हो सका किन्तु उसका दूरगामी परिणाम हुआ।

सन् १९४६ के नौसेना विद्रोह इसका उदाहरण है। नौसेना विद्रोह के बाद ही ब्रिटेन को विश्वास हो गया कि अब भारतीय सेना के बल पर भारत में शासन नहीं किया जा सकता और भारत को स्वतंत्र करने के अलावा उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा।

आजाद हिन्द फौज को छोड़कर विश्व-इतिहास में ऐसा कोई भी दृष्टांत नहीं मिलता जहाँ तीस-पैंतीस हजार युद्धबन्दियों ने संगठित होकर अपने देश की आजादी के लिए ऐसा प्रबल संघर्ष छेड़ा हो।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक भारतीय राष्ट्रवादी थे जिनकी देशभक्ति कई भारतीयों के दिलों में छाप छोड़ गई है। सुभाष चंद्र बोस को असाधारण नेतृत्व कौशल और करिश्माई वक्ता के साथ सबसे प्रभावशाली स्वतंत्रता सेनानी माना जाता है।

उनके प्रसिद्ध नारे हैं ‘तुम मुझे ख़ून दो, मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा’, ‘जय हिंद’, और ‘दिल्ली चलो’ और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में कई योगदान दिए। उन्हें अपने उग्रवादी दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है, जिसका इस्तेमाल उन्होंने ब्रितानी हुकूमत से स्वतंत्रता हासिल करने के लिए किया था। वे अपनी समाजवादी नीतियों के लिए भी जाने जाते हैं।

महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत माता के सच्चे सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। कृतज्ञ राष्ट्र देश की आजादी के लिए उनके त्याग और समर्पण को सदा याद रखेगा

महात्मा गांधी का जीवन परिचय | About Mahatma Gandhi In Hindi | Mahatma Gandhi Essay In Hindi|2 अक्टूबर गाँधी जयंती| 30 जनवरी शहीदी दिवस

Republic Day 2022 | गणतंत्र दिवस 2022 | निबंध, महत्व, इतिहास, भाषण | Repubic Day Speech In Hindi

लाला लाजपत राय जीवन परिचय | Lala Lajpat Rai Biography In Hindi

कई भाषाओं पर मजबूत पकड़

सुभाष चंद्र बोस की अंग्रेजी, हिंदी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, गुजराती और पश्तो भाषाओं पर मजबूत पकड़ थी। आजाद हिन्द फौज में वह इन भाषाओं के माध्यम से पूरे देश की जनता से संवाद करते रहे और संदेश भी देते रहे।

नेताजी का अपने सहयोगियों के लिए संदेश था-‘सफलता का दिन दूर हो सकता है, लेकिन उसका आना अनिवार्य है।’ वह कहा करते थे कि जिस व्यक्ति के अंदर ‘सनक’ नहीं होती, वह कभी महान नहीं बन सकता। गीता का पाठ करना उन्होंने कभी नहीं छोड़ा।

सुभाष चंद्र बोस के संबोधन 

1. ”तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा.

2. ”याद रखिए सबसे बड़ा अपराध अन्याय सहना और गलत के साथ समझौता करना है.”

3. ”ये हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल अपने खून से चुकाएं. हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आज़ादी मिले, हमारे अंदर उसकी रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए.”

4. ”सफलता, हमेशा असफलता के स्‍तंभ पर खड़ी होती है.”

5. ”एक सैनिक के रूप में आपको हमेशा तीन आदर्शों को संजोना और उन पर जीना होगा: सच्चाई, कर्तव्य और बलिदान. जो सिपाही हमेशा अपने देश के प्रति वफादार रहता है, जो हमेशा अपना जीवन बलिदान करने को तैयार रहता है, वो अजेय है. अगर तुम भी अजेय बनना चाहते हो तो इन तीन आदर्शों को अपने ह्रदय में समाहित कर लो.”

6. ”जिस व्यक्ति के अंदर ‘सनक’ नहीं होती वो कभी महान नहीं बन सकता. लेकिन उसके अंदर, इसके आलावा भी कुछ और होना चाहिए.”

7. ”मेरा अनुभव है कि हमेशा आशा की कोई न कोई किरण आती है, जो हमें जीवन से दूर भटकने नहीं देती.”

8. ”जो अपनी ताकत पर भरोसा करते हैं, वो आगे बढ़ते हैं और उधार की ताकत वाले घायल हो जाते हैं.”

9. ”मुझे यह नहीं मालूम कि स्वतंत्रता के इस युद्ध में हम में से कौन -कौन जीवित बचेंगे, परंतु मैं यह जानता हूं कि अंत में विजय हमारी ही होगी”

10. ”आज हमारे भीतर बस एक ही इच्छा होनी चाहिए, मरने की इच्छा ताकि भारत जी सके”

11. ‘भावना के बिना चिंतन असंभव है. यदि हमारे पास केवल भावना की पूंजी है तो चिंतन कभी भी फलदायक नहीं हो सकता. बहुत सारे लोग आवश्यकता से अधिक भावुक होते हैं परन्तु वह कुछ सोचना नहीं चाहते”

नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर  किताबें

1. द इंडियन स्ट्रगल

नेताजी सुभाषचंद्र बोस द्वारा दो खंडों में लिखी गई इस पुस्तक में 1920 से लेकर 1942 तक के भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का इतिहास है।

2. एन इंडियन पिलिग्रिम

इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रेसिडेंट नामित होने के बाद अपने यूरोप दौरे के दौरान1937 के अंत में लिखी गई यह किताब दरअसल सुभाष चंद्र बोस की आत्मकथा है। इसमें उनके जन्म से लेकर प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने तक की कहानी है। इसमें स्वामी विवेकानंद के प्रभाव का भी जिक्र है।

3. हिज मजेस्ट्रीज अपोनेंट 

सुगाता बोस द्वारा लिखी पुस्तक हिज मजेस्ट्रीज अपोनेंट ः सुभाष चंद्र बोस एंड इंडियाज स्ट्रगल अगेंस्ट एंपायर को सुभाष चंद्र बोस की जीवनी है।

4. द एसेंशियल राइटिंग्स आफ द नेताजी सुभाष चंद्र बोस

इस किताब में सुभाष चंद्र बोस के राजनीतिक, आर्थिक और सामािजक विषयों पर लिखे गए लेखों को संजोया गया है।

5. इंडियाज बिगेस्ट कवरअप

अनुज धर द्वारा यह किताब नेताजी पर शोधात्मक व तथ्यात्मक तरीके से लिखी गई है। 

6. आजाद हिंद: राइटिंग एंड स्पीचेज

इस किताब में आजाद हिंद के संचालन से जुड़ी हुई नेताजी की चिट्ठियों और भाषणों का संकलन है।

7. ब्रदर्स अगेंस्ट द राज: द बायोग्राफी आफ इंडियन नेशनलिस्ट शरत  एंड सुभाष चंद्र बोस

लियोनार्ड ए जॉर्डन द्वारा लिखी यह किताब सुभाष चंद्र बोस और उनके बड़े भाई शरत की जीवनी है। स्वतंत्रता के लिए किए गए दोनों भाइयों के अवदान को समेटा गया है।

8. नेताजी सुभाष चंद्र बोस : फियर्ड इवेन इन कैप्टिविटी

शांतनु बनर्जी द्वारा लिखित यह पुस्तक द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सुभाष चंद्र बोस के जीवन में आए परिवर्तन पर नजर डालती है और कुछ रहस्यों पर चर्चा करती है।

9. ह्वाट हैपेंड टु नेताजी

अनुज धर द्वारा लिखी यह किताब नेताजी की मृत्यु से संबंधित विवादों पर चर्चा करती है।

10. बोस : एन इंडियन समुराई

जीडी बख्शी द्वारा लिखी इस किताब में द्वितीय विश्वयुद्ध में नेताजी की इंडियन नेशनल आर्मी की भूमिका पर विस्तार से लिखा गया है।

इसे भी पढ़िए :

लाला लाजपत राय जीवन परिचय | Lala Lajpat Rai Biography In Hindi

Republic Day 2022 | गणतंत्र दिवस 2022 | निबंध, महत्व, इतिहास, भाषण | Repubic Day Speech In Hindi

आज का राशिफल | Today’s Horoscope

बच्चों को अच्छी आदतें कैसे सिखाएं

माता-पिता के जानने योग्य जरूरी बातें

बच्चों को मोबाइल / टीवी दिखाए बिना खाना कैसे खिलाये?

Guru Gobind Singh Ji Gurpurab 2022

2-5 साल के बच्चें को Smartly Handle कैसे करें

बच्चों के मन में टीचर का डर

जीवन में नैतिक मूल्य का महत्व Importance of Moral Values

आध्यात्मिक कहानियाँ (Spiritual Stories)

प्रेरणादायक कहानी (Insipirational Stories)

दिवाली की सम्पूर्ण जानकारी | All Detail About Diwali | दीपावली 2021 : 4 नवंबर (वीरवार)

Navratri 9 Guided Meditation by Gurudev Sri Sri Ravishankar

Purchase Best & Affordable Discounted Toys From Amazon

Discounted Kitchen & Home Appliances on Amazon

Mrs. Shakuntla

MrsShakuntla M.A.(English) B.Ed, Diploma in Fabric Painting, Hotel Management. संस्था Art of Living के सत्संग कार्यकर्मो में भजन गाती हूँ। शिक्षा के क्षेत्र में 20 वर्ष के तजुर्बे व् ज्ञान से माता पिता, बच्चों की समस्यायों को हल करने में समाज को अपना योगदान दे संकू इसलिए यह वेबसाइट बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.