Credit Card-UPI link 2022 सुविधा, क्रेडिट कार्ड से भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, जानें कैसे करें लिंक

Credit Card-UPI link

Credit Card-UPI link : अब आप क्रेडिट कार्ड को भी UPI से लिंक किया जा सकेगा। इससे ट्रांजैक्शन करना ज्यादा आसान हो जाएगा। ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रूपे क्रेडिट कार्ड को UPI नेटवर्क पर लॉन्च किया। अभी तक UPI नेटवर्क से केवल डेबिट कार्ड और अकाउंट लिंक किए जा सकते हैं। अभी तीन बैंकों पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक ने इसकी सुविधा दी है।

Credit Card-UPI link

Credit Card-UPI link : इंटरचेंज चार्ज

पंजाब नेशनल बैंक के MD और CEO अतुल कुमार गोयल ने कहा है कि UPI से क्रेडिट कार्ड लिंक करके UPI पेमेंट करने के लिए किसी तरह का MDR नहीं वसूला जाएगा। हालांकि इसका एक छोटा इंटरचेंज चार्ज वसूला जाएगा। ये कितना होगा अभी इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

Credit Card-UPI link : Google Pay से Credit Card  के जरिए पेमेंट करने का तरीका

आपको सबसे पहले कार्ड को UPI ऐप में जोड़ना होगा। गूगल पे वेबसाइट के मुताबिक, यूजर्स ऐप से बैंकों के डेबिट, क्रेडिट कार्ड जोड़ सकता है, बशर्ते वे वीजा और मास्टरकार्ड पेमेंट गेटवे पर ऑपरेट होता हो।

Credit Card-UPI link

अगस्त में UPI के जरिए 10.63 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन

NPCI द्वारा UPI पेमेंट के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में UPI के जरिए देश में कुल 10.72 लाख रुपए का लेनदेन किया गया है। यह आंकड़ा जुलाई के मुकाबले ज्यादा है। जुलाई में कुल 10.63 लाख करोड़ रुपए के लेनदेन UPI के जरिए किए गए थे।

अगस्त 2022 में कुल 657 करोड़, यानी 6.57 अरब बार UPI से पैसों का लेनदेन किया गया। वहीं इससे पहले जुलाई में 628 करोड़ यानी 6.28 अरब बार UPI पेमेंट किया गया था।


इसे भी पढ़िए :

उम्मीद का दीया : प्रेरक कहानी

बच्चों को अच्छी आदतें कैसे सिखाएं

एक नज़र में आज के मुख्य समाचार | Today’s Headlines At A Glance |

आध्यात्मिक कहानियाँ (Spiritual Stories)

प्रेरणादायक कहानी 

यह भी कट जाएगा : प्रेरणादायक कहानी

बच्चों को मोबाइल / टीवी दिखाए बिना खाना कैसे खिलाये?

ईश्वर है या नहीं ? भक्त और भगवान का अटूट रिश्ता

जीवन में नैतिक मूल्य का महत्व Importance of Moral Values

Purchase Best & Affordable Discounted Toys From Amazon

Mrs. Shakuntla

MrsShakuntla M.A.(English) B.Ed, Diploma in Fabric Painting, Hotel Management. संस्था Art of Living के सत्संग कार्यकर्मो में भजन गाती हूँ। शिक्षा के क्षेत्र में 20 वर्ष के तजुर्बे व् ज्ञान से माता पिता, बच्चों की समस्यायों को हल करने में समाज को अपना योगदान दे संकू इसलिए यह वेबसाइट बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.