
Table of Contents
JioPhone Next 4G Smartphone के बारे में जाने सारी जानकारी
रिलायंस जियो ने अपने JioPhone Next 4G Smartphone को फाइनली लॉन्च कर दिया है। JioPhone Next 4G Smartphone की कीमत 6499 रुपए है, लेकिन ग्राहक इसे 1999 रुपए में खरीद सकते हैं। बाकी का अमाउंट Minimum 300 रुपए की EMI में चुका सकते हैं। ग्राहक चाहें तो पूरा पेमेंट करके भी इस फोन को खरीद सकता है। आइये जानते है इस फोन के डिजाइन,ऑपरेटिंग सिस्टम व अन्य जांनने योग्य बातें.

बॉक्स (Box)
फोन के बॉक्स की बात की जाए तो इसके फ्रंट पर JioPhone Next लिखा है। सामने की तरफ फोन का मॉडल है। वहीं, नीचे की तरफ Created With Google लिखा है। आपको बता दें कि इस फोन को jio के साथ google ने तैयार किया है। फोन के दोनों साइड में Jio की ब्रांडिंग है। वहीं बैक साइड में नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस के साथ फोन के फीचर्स का जिक्र किया गया है। यहां Qualcomm और प्रगति OS का भी जिक्र है।
फोन का डिजाइन (Phone Design):
JioPhone Next 4G Smartphone के फ्रंट साइड में लगभग बेजललेस स्क्रीन दी है। ऊपर की तरफ एक फ्रंट कैमरा, माइक्रोफोन, स्पीकर जैसे एलीमेंट दिए गए हैं। फोन के बैक साइड मे 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कैमरा लेंस के ठीक नीचे LED फ्लैश दिया है। इसके नीचे की तरफ Jio का logo दिया है। वहीं, सबसे नीचे स्पीकर ग्रिल दी है।
डिस्प्ले (Display)
5.45” HD+ Screen with Multitouch
- Size – 5.45 inches
- Resolution – 720 x 1440
- Refresh rate – 60 Hz
- Cover Glass – Corning Gorilla Glass 3 with anti-fingerprint coating
कैमरा (Camera)
JioPhone Next 4G Smartphone With 13 MP Rear / 8 MP Front
- Camera – Rear 13MP/Front 8MP
- Aperture – Rear Auto focus f-1/3”(13MP)
- Front Auto focus f-1/4”(8MP)
- Flash – Rear LED flash light, Front support with display flash
- Scene Modes & other settings – HDR Mode, Night Mode, Portrait Mode, Photo, Video, Translate, Timer settings
- Video Recording – support for 1080p @30fps for both front & rear camera
Processor (प्रोसेसर)
JioPhone Next 4G Smartphone Qualcomm Snapdragon QM215
- CPU – Qualcomm Snapdragon QM215
- CPU Speed – Up to 1.3GHz
- CPU Core – 4 cores
- GPU – Adreno 308 GPU @ 465Mhz
Memory (मेमोरी)
2 GB RAM, 32 GB In-built Storage
- RAM – LPDDR3 2GB
- Storage – 32 GB In-built storage
- Micro SD card – Yes
- Expandable Storage – Supports up to 512 GB
इसे भी पढ़े :
Meta का क्या है मतलब ? Metaverse क्या है ? जानिए
Metaverse : Facebook ने अपना नाम बदलकर किया Meta
Network (नेटवर्क)
4G Enabled
- Cellular: 4G – LTE FDD B3(1800), B5(850),
- LTE TDD B40(2300)
- 2G – B2, B3, B5 and B8(850/900/1800/1900)
- Speed – LTE Cat4
- Dual antenna for receiver diversity
चार्जर और केबल (Charger and Cable)
फोन के साथ एक ब्लैक कलर का चार्जर और ब्लैक कलर की केबल दी है। कंपनी का कहना है कि सिंगल चार्ज पर jio phone next स्मार्टफोन का बैकअप 36 घंटे का है।
ऑपरेटिंग सिस्टम (Operating System)
जब फोन के पहली बारऑन किया जाता है तब इस पर JioPhone Next के साथ Created With Google लिखा आता है। जिसकी ठीक बाद प्रगति OS लिखा आता है। नीचे की तरफ Powered By Android का ज्रिक किया गया है। इस OS को गूगल ने तैयार किया है। फाइनल फोन ऑन होने से पहले स्क्रीन पर Jio का logo भी दिखाई देता है।
रिमूवेबल बैटरी (Removable Battery)
फोन के बैक कवर को यूजर हटा सकता है। इसमें रिमूवेबल बैटरी दी है, जिसे खराब होने पर आप आसानी से निकाल पाएंगे। बैक कवर हटाने के बाद SIM और Micro SD कार्ड लगाने का स्लॉट भी नजर आता है।
3500 mAh Battery
- Removable Li – Polymer
- Typical value – 3500 mAh
- Rated value – 3400 mAh
- Charging – 5V/1.5A
Connectivity
Wi-Fi, Bluetooth and more
- WLAN – 802.11 b/g/n AGPS (indoor positioning), 1×1 2.4GHZ
- Bluetooth – Bluetooth v4.1
- Connectivity Bluetooth Audio Codec – DTS-HD M6/DTS-HD
- M8/AAC
- USB Interface – Micro USB
- Audio Jack – 3.5mm
- OTG Support
JioPhone Next 4G Smartphone की अन्य जानकारी
इस में 5.45-इंच की HD टचस्क्रीन दी है। जिसे गोरिल्ला ग्लास-3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में 2GB रैम, 32GB स्टोरेज, 512 GB तक सपोर्ट करने वाला SD कार्ड स्लॉट, मल्टीटास्किंग के लिए 64 बिट सीपीयू के साथ Quad Core QM 215 चिपसेट दिया है।
फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। ये नाइट मोड, पोट्रेट मोड और HDR मोड को सपोर्ट करता है। फोन में कुछ फेस्टिवल फिल्टर भी मिलेंगे।इसमें 3500 MAH की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि एक बार पूरी तरह चार्ज करने पर यह 36 घंटे तक काम करेगी। फोन में हॉटस्पॉट का ऑप्शन भी मिलेगा।
कैसे ख़रीदे JioPhone Next 4G Smartphone (How To Buy)
JioPhone Next 4G Smartphone, 4 EMI प्लान के साथ खरीद सकते हैं. जाने इसकी details
ऑलवेज ऑन प्लान (Always On Plan)
इस प्लान में ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 300 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 350 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में महीने भर के लिए 5GB डेटा और कॉलिंग के लिए 100 मिनट मिलेंगे।
लार्ज प्लान (Large Plan)
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 450 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 500 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 1.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
XL प्लान (XL Plan)
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 500 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 550 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2GB डेली डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
XXL प्लान (XXL Plan)
इस प्लान में भी ग्राहक को 24 महीने और 18 महीने की EMI का ऑप्शन मिलेगा। 24 महीने वाले EMI के लिए ग्राहक को 550 रुपए देने होंगे। वहीं, 18 महीने वाली EMI के लिए 600 रुपए देने होंगे। दोनों EMI प्लान में 2.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
ध्यान रखें कि ग्राहकों को JioPhone Next 4G Smartphone के लिए 501 रुपए की प्रोसेसिंग फीस अलग से देनी होगी।

कहाँ से खरीदे JioPhone Next 4G Smartphone
JioPhone Next 4G Smartphone खरीदने के लिए Jio Mart पर जाना होगा. इस स्मार्टफोन को ग्राहक Jio Mart रिटेलर से खरीद पाएंगे. फोन को कंपनी की Official Website www.jio.com/next पर जाकर I am interested पर क्लिक कर सकते हैं।
इसे वाट्सएप नंबर 7018270182 पर Hi भेजकर भी बुक कर सकते हैं। फोन की बुकिंग कंफर्मेशन मिलने के बाद पास के जियो मार्ट से जाकर ले सकते हैं।
डुअल सिम सपोर्ट लेकिन Jio Sim जरूरी (Dual Sim Support But Jio Sim Required)
JioPhone Next 4G Smartphone में दो Sim Slots दिए हैं। इसमें आप Jio के अलावा किसी दूसरी कंपनी का सिम भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन 1 Sim Slot में Jio Sim जरूर डालना पड़ेगा। इस स्मार्टफोन में डेटा का कनेक्शन सिर्फ Jio sim से जुड़ेगा। मतलब यह कि दूसरी कंपनी का सिम तो इस्तेमाल किया जा सकता है पर केवल बात करने के लिए, डेटा के लिए Jio Network का ही इस्तेमाल करना पड़ेगा।
FAQ
Q. JioPhone Next 4G Smartphone की कीमत कितनी है ?
JioPhone Next 4G Smartphone की कीमत 6499 रुपए है.
Q. JioPhone Next 4G Smartphone की memory कितनी है?
JioPhone Next 4G Smartphone की memory 2 GB RAM, 32 GB In-built Storage है.
Q. JioPhone Next 4G Smartphone को खरीदने के EMI प्लान क्या है?

JioPhone Next 4G Smartphone, 4 EMI प्लान के साथ खरीद सकते हैं.
Q. JioPhone Next 4G Smartphone को कहाँ से खरीद सकते है?
JioPhone Next 4G Smartphone खरीदने के लिए Jio Mart पर जाना होगा. इस स्मार्टफोन को ग्राहक Jio Mart रिटेलर से खरीद पाएंगे. फोन को कंपनी की Official Website www.jio.com/next पर जाकर I am interested पर क्लिक कर सकते हैं।
Q. JioPhone Next 4G Smartphone की बैटरी कितने Mah की है ?
JioPhone Next 4G Smartphone की बैटरी 3500 Mah की है.
Q. JioPhone Next 4G Smartphone की डिस्प्ले के बारे में बताये?
5.45” HD+ Screen with Multitouch
Size – 5.45 inches
Resolution – 720 x 1440
Refresh rate – 60 Hz
Cover Glass – Corning Gorilla Glass 3 with anti-fingerprint coating
इसे भी पढ़े :
इसे भी पढ़िए :
बच्चों को अच्छी आदतें कैसे सिखाएं
एक नज़र में आज के मुख्य समाचार | Today’s Headlines At A Glance |
दिवाली की सम्पूर्ण जानकारी | All Detail About Diwali | दीपावली 2021 : 4 नवंबर (वीरवार)
दिवाली 2021 : धनतेरस व लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त व पूजा विधि
आर्यन खान केस update: आज घर जाने के लिए, शाम 5:30 बजे की समय सीमा
क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन खान को
Navratri 9 Guided Meditation by Gurudev Sri Sri Ravishankar
शहीद भगत सिंह : भारत के महान शहीद के बारे के बारे में तथ्य जो आप नहीं जानते
Important 👍
Useful information.
👏👏👏