Table of Contents
Karva Chauth 2022 : सभी को करवाचौथ की शुभकामनायें
Karwa chauth 2022: करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं. करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है. इस बार करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा. इस दिन महिलाएं पूरे चांद को देखने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं.
आपका विवाहित जीवन आपकी आत्मा को पोषित करे और आपके जीवनसाथी का विचार आपके मुख पर सदैव मीठी मुस्कान लाये।
अपने पति के लिए स्वास्थ्य एवं लम्बी आयु की कामना अवश्य करें। याद रखें यह देश सावित्री जैसी देवियों का है जो मृत्यु से भी अपने पति को खींच लायी थी …..अपने अंदर की श्रद्धा को जगाईये !
Karva Chauth 2022 : जाने करवा चौथ का व्रत क्यों?
Karva Chauth 2022 : करवाचौथ पर व्रत क्यों ?
क्योंकि यह मेरा तरीका है आभार व्यक्त करने का उस के प्रति जो हमारे लिए सब कुछ करता है। मैं व्रत करूंगी बिना किसी पूर्वाग्रह के , अपनी ख़ुशी से।

अन्न जल त्याग क्यों ?
क्योंकि मेरे लिए यह रिश्ता अन्न जल जैसी बहुत महत्वपूर्ण वस्तु से भी ज़्यादा महत्वपूर्ण है। यह मुझे याद दिलाता है कि हमारा रिश्ता किसी भी चीज़ से ज़्यादा महत्त्वपूर्ण है। यह मेरे जीवन में सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के होने की ख़ुशी को मनाने का तरीका है।
Karva Chauth 2022 : सजना सवरना क्यों ?
मेरे भूले हुए गहने साल में एक बार बाहर आते हैं। मंगलसूत्र , गर्व और निष्ठा से पहना जाता है। मेरे जीवन में मेहँदी , सिन्दूर ,चूड़ियां उनके आने से है तो यह सब मेरे लिए अमूल्य है। यह सब हमारे भव्य संस्कारों और संस्कृति का हिस्सा हैं। शास्त्र दुल्हन के लिए सोलह सिंगार की बात करते हैं। इस दिन सोलह सिंगार कर के फिर से दुल्हन बन जाईये। विवाहित जीवन फिर से खिल उठेगा।
कथा क्यों और वही एक कथा क्यों ?
एक आम जीव और एक दिव्य चरित्र देखिये कैसे इस कथा में एक हो जाते हैं। पुराना भोलापन कैसे फिर से बोला और पढ़ा जाता है , इसमें तर्क से अधिक आप परंपरा के समक्ष सर झुकाती हैं। हम सब जानते हैं लॉजिक हमेशा काम नहीं करता। कहीं न कहीं किसी चमत्कार की गुंजाईश हमेशा रहती है। वैसे भी तर्क के साथ दिव्य चमत्कार की आशा किसी को नुक्सान नहीं पहुंचाती।
भूख , प्यास कैसे नियंत्रित करोगी ?
कभी कर के देखो क्या सुख मिलता है। कैसे आप पूरे खाली होकर फिर भरते हो इसका मज़ा वही जानता है , जिसने किया हो।
Karva Chauth 2022 : चन्द्रमा की प्रतीक्षा क्यों ?
असल मे यही एक रात है जब मैं प्रकृति को अनुभव करती हूँ। हमारी भागती शहरी ज़िन्दगी में कब समय मिलता है कि चन्द्रमा को देखूं। इस दिन समझ आता है कि चाँद सी सुन्दर क्यों कहा गया था मुझे।

Karva Chauth 2022 : चाँद निकलने का समय : 13 अक्टूबर 2022
- जालंधर – रात 8:07 वजे
- मोगा – रात 8:10 वजे
- लुधियाना – रात 8:07 वजे
- होशियारपुर – रात 8:05 वजे
- पठानकोट – रात 8:04 वजे
- पटियाला – रात 8:06 वजे
- फिरोजपुर – रात 8:12 वजे
- मोहाली – रात 8:04 वजे
- दिल्ली – रात 8:07 वजे
- देहरादून – रात 8:00 वजे
- नाहन – रात 8:02 वजे
- पटना – रात 7:42 वजे
- बीकानेर – रात 8:25 वजे
- बंगलौर – रात 8:39 वजे
- मथुरा – रात 8:08 वजे
- मंडी – रात 8:01 वजे
- मेरठ – रात 8:04 वजे
- मुम्बई – रात 8:47 वजे
- शिमला – रात 8:01 वजे
- वाराणसी – रात 7:51 वजे
- लखनऊ – रात 7:56 वजे
- सोलन – रात 8:02 वजे
- हरिद्वार- रात 8:00 वजे
इसे भी पढ़े :
दिवाली की सम्पूर्ण जानकारी | All Detail About Diwali |
धनतेरस व लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त व पूजा विधि
Navratri 9 Guided Meditation by Gurudev Sri Sri Ravishankar
शहीद भगत सिंह : भारत के महान शहीद के बारे के बारे में तथ्य जो आप नहीं जानते
Beautifully explaned.
Good information
thanks for information
Thank you for giving information
information helpful