Sharad Purnima 2022 : शरद पूर्णिमा के बारे में जानकारी | About Sharad Purnima

Sharad Purnima 2022 : ज्योतिर्विद का मत है कि 9 अक्टूबर 2022 को चंद्रोदय के समय चतुर्दशी तिथि रहेगी. इस वजह से शरद पूर्णिमा का पर्व 9 अक्टूबर 2022 को मनाया जाना शास्त्र सम्मत होगा.

हिंदू पंचांग के अनुसार साल में 12 पूर्णिमा आती है, जिसमें शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है. अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी कि सिर्फ शरद पूर्णिमा पर ही चांद अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण रहता है. इस बार शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर 2022 को है.

मान्यता है कि इस रात चंद्रमा से निकलने वाली किरणें अमृत के समान होती है. शरद पूर्णिमा का कोजागरी और रास पूर्णिमा भी कहते हैं. कहते हैं शरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की पूजा से मनचाहा फल मिलता है.

Sharad Purnima मुहूर्त 

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार, शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा से आरोग्यदायिनी किरणें बरसती हैं.

अश्विन शुक्ल पक्ष की  पूर्णिमा यानी कि शरद पूर्णिमा तिथि 9 अक्टूबर 2022 को सुबह 03 बजकर 41 मिनट से शुरू होगी. पूर्णिमा तिथि अगले दिन 10 अक्टूबर 2022 को सुबह 02 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी.

शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय समय – शाम 05 बजकर 58 मिनट

शरद पूर्णिमा 2021 के बारे में जानकारी , About Sharad Purnima

Sharad Purnima 2022 का महत्व

वर्ष के बारह महीनों में ये पूर्णिमा ऐसी है, जो तन, मन और धन तीनों के लिए सर्वश्रेष्ठ होती है। इस पूर्णिमा को चंद्रमा की किरणों से अमृत की वर्षा होती है, तो धन की देवी महालक्ष्मी रात को ये देखने के लिए निकलती हैं कि कौन जाग रहा है और वह अपने कर्मनिष्ठ भक्तों को धन-धान्य से भरपूर करती हैं।

शरद पूर्णिमा के अन्य नाम

कोजागरी पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा का एक नाम कोजागरी पूर्णिमा भी है यानी लक्ष्मी जी पूछती हैं- कौन जाग रहा है? अश्विनी महीने की पूर्णिमा को चंद्रमा अश्विनी नक्षत्र में होता है इसलिए इस महीने का नाम अश्विनी पड़ा है।

एक महीने में चंद्रमा जिन 27 नक्षत्रों में भ्रमण करता है, उनमें ये सबसे पहला है और आश्विन नक्षत्र की पूर्णिमा आरोग्य देती है।

केवल शरद पूर्णिमा को ही चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से संपूर्ण होता है और पृथ्वी के सबसे ज्यादा निकट भी। चंद्रमा की किरणों से इस पूर्णिमा को अमृत बरसता है।

रास पूर्णिमा

शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा भी कहते हैं। स्वयं सोलह कला संपूर्ण भगवान श्रीकृष्ण से भी जुड़ी है यह पूर्णिमा। इस रात को अपनी राधा रानी और अन्य सखियों के साथ श्रीकृष्ण महारास रचाते हैं।

कहते हैं जब वृन्दावन में भगवान कृष्ण महारास रचा रहे थे तो चंद्रमा आसमान से सब देख रहा था और वह इतना भाव-विभोर हुआ कि उसने अपनी शीतलता के साथ पृथ्वी पर अमृत की वर्षा आरंभ कर दी।

गुजरात में शरद पूर्णिमा को लोग रास रचाते हैं और गरबा खेलते हैं। मणिपुर में भी श्रीकृष्ण भक्त रास रचाते हैं।

कुमार पूर्णिमा

ओडिशा में शरद पूर्णिमा को कुमार पूर्णिमा के नाम से मनाया जाता है। आदिदेव महादेव और देवी पार्वती के पुत्र कार्तिकेय का जन्म इसी पूर्णिमा को हुआ था। गौर वर्ण, आकर्षक, सुंदर कार्तिकेय की पूजा कुंवारी लड़कियां उनके जैसा पति पाने के लिए करती हैं।

आयुर्वेद में शरद पूर्णिमा का महत्व

आयुर्वेदाचार्य वर्ष भर इस पूर्णिमा की प्रतीक्षा करते हैं। जीवनदायिनी रोगनाशक जड़ी-बूटियों को वह शरद पूर्णिमा की चांदनी में रखते हैं। अमृत से नहाई इन जड़ी-बूटियों से जब दवा बनायी जाती है तो वह रोगी के ऊपर तुंरत असर करती है।

चंद्रमा को वेदं-पुराणों में मन के समान माना गया है- चंद्रमा मनसो जात:। वायु पुराण में चंद्रमा को जल का कारक बताया गया है। प्राचीन ग्रंथों में चंद्रमा को औषधीश यानी औषधियों का स्वामी कहा गया है।ब्रह्मपुराण के अनुसार- सोम या चंद्रमा से जो सुधामय तेज पृथ्वी पर गिरता है उसी से औषधियों की उत्पत्ति हुई और जब औषधी 16 कला संपूर्ण हो तो अनुमान लगाइए उस दिन औषधियों को कितना बल मिलेगा।

खीर

शरद पूर्णिमा की शीतल चांदनी में रखी खीर खाने से शरीर के सभी रोग दूर होते हैं। ज्येष्ठ, आषाढ़, सावन और भाद्रपद मास में शरीर में पित्त का जो संचय हो जाता है, शरद पूर्णिमा की शीतल धवल चांदनी में रखी खीर खाने से पित्त बाहर निकलता है।

लेकिन इस खीर को एक विशेष विधि से बनाया जाता है। पूरी रात चांद की चांदनी में रखने के बाद सुबह खाली पेट यह खीर खाने से सभी रोग दूर होते हैं, शरीर निरोगी होता है।

महालक्ष्मी का पूजन

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में शरद पूर्णिमा की रात को महालक्ष्मी की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस पूर्णिमा को जो महालक्ष्मी का पूजन करते हैं और रात भर जागते हैं, उनकी सभी कामनाओं की पूर्ति होती है।

कार्तिक स्नान का आरंभ

शरद पूर्णिमा ऐसे महीने में आती है, जब वर्षा ऋतु अंतिम समय पर होती है। शरद ऋतु अपने बाल्यकाल में होती है और हेमंत ऋतु आरंभ हो चुकी होती है और इसी पूर्णिमा से कार्तिक स्नान प्रारंभ हो जाता है।


इसे भी पढ़े :

दिवाली की सम्पूर्ण जानकारी | All Detail About Diwali | दीपावली 2021 : 4 नवंबर (वीरवार)

दिवाली 2021 : धनतेरस व लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त व पूजा विधि

Navratri 9 Guided Meditation by Gurudev Sri Sri Ravishankar

शहीद भगत सिंह : भारत के महान शहीद के बारे के बारे में तथ्य जो आप नहीं जानते

अध्यापक दिवस 5 सितम्बर | Teachers Day 5 September

त्योहारों के बारे में जाने

भगवान गणेश जी के स्‍थापना की विधि : गणेशोत्सव

हिंदी दिवस : 14 सितम्बर को क्यों मनाया जाता है? जाने राष्ट्रीय हिंदी दिवस के बारे में

जीवन में नैतिक मूल्य का महत्व Importance of Moral Values

बच्चों के मन से टीचर का डर कैसे दूर करे ?

बच्चों का पालन पोषण (Parenting)

ZyCoV-D COVID वैक्सीन को 12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए मंजूरी

Purchase Best & Affordable Discounted Toys From Amazon

Mrs. Shakuntla

MrsShakuntla M.A.(English) B.Ed, Diploma in Fabric Painting, Hotel Management. संस्था Art of Living के सत्संग कार्यकर्मो में भजन गाती हूँ। शिक्षा के क्षेत्र में 20 वर्ष के तजुर्बे व् ज्ञान से माता पिता, बच्चों की समस्यायों को हल करने में समाज को अपना योगदान दे संकू इसलिए यह वेबसाइट बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.