Table of Contents
एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री में दूसरी शादी करना कोई बड़ी बात नहीं है। पहली शादी नाकाम होने के बाद टीवी एक्ट्रेस दूसरी शादी कर अपना घर बसाने में कोई बुराई नहीं समझते हैं। दीपिका कक्कड़ से लेकर श्वेता तिवारी तक, इस लिस्ट में कई सेलेब्स शामिल हैं जिन्होंने पहली शादी नाकाम होने के बाद दूसरी शादी कर ली है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ टीवी एक्ट्रेस के बारे में:-
दीपिका कक्कड़
‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ की भी पहली शादी नाकाम रही थी। उनकी पहली शादी चार साल चली.

लेकिन फिर उनका तलाक हो गया। इसके बाद दीपिका ने ‘ससुराल सिमर का’ के को-स्टार शोएब इब्राहिम से दूसरी शादी की।
श्वेता तिवारी
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की पहली शादी राजा चौधरी से हुई थी। दोनों की बेटी हुई जिसका नाम पलक है। शादी के कुछ सालों बाद श्वेता ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाकर राजा से तलाक ले लिया।

इसके कुछ समय बाद उन्होंने एक्टर अभिनव कोहली से दूसरी शादी कर ली, लेकिन ये शादी भी नहीं चली।
गौतमी कपूर
‘घर एक मंदिर’ फेम गौतमी कपूर की पहली शादी फोटोग्राफर मधु श्रॉफ से हुई थी जो कि नहीं चली।

इसके बाद उन्होंने अपने को-स्टार राम कपूर से दूसरी शादी की और अपना दोबारा घर बसा लिया।
तनाज ईरानी
कई टीवी सीरियल और फिल्मों का हिस्सा रहीं तनाज ईरानी की भी पहली शादी नाकाम रही थी। उन्होंने बेहद कम उम्र में थिएटर आर्टिस्ट फरीद करीम से शादी की थी, जिसके बाद 20 साल की उम्र में वो मां बन गईं।

इसके बाद तनाज और फरीद का तलाक हो गया। फिर तनाज ने ‘गुरुकुल’ के को-स्टार बख्तियार ईरानी से दूसरी शादी करके फिर अपना घर बसा लिया।
कश्मीरा शाह
कश्मीरा शाह इस समय टीवी के कॉमेडी किंग कृष्णा अभिषेक की पत्नी हैं, और कृष्णा के साथ अपना वैवाहिक जीवन खुशी से बिता रही हैं।

इन दोनों की शादी साल 2012 मे हुई थी। बता दें कृष्णा से शादी से पहले कश्मीरा ने साल 2002 में ब्रैड लिस्टरमैन से शादी की थी। साल 2007 में ही इनका तलाक हो गया था।
डिम्पी
रियलिटी शो ‘राहुल दुल्हनिया ले जाएगा’ में राहुल महाजन से शादी कर सुर्खियों में आने वाली डिम्पी ने शादी के कुछ सालों बाद राहुल पर मारपीट का आरोप लगाकर उनसे तलाक ले लिया था।

इसके बाद उन्होंने दुबई के बिजनेसमैन रोहित रॉय से शादी कर ली थी। इस समय डिम्पी दो बच्चों की मां हैं।
इसे भी पढ़िए :
Republic Day 2022 | गणतंत्र दिवस 2022 | निबंध, महत्व, इतिहास, भाषण | Repubic Day Speech In Hindi
पांच राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान : UP, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर
बच्चों को अच्छी आदतें कैसे सिखाएं
एक नज़र में आज के मुख्य समाचार | Today’s Headlines At A Glance |
माता-पिता के जानने योग्य जरूरी बातें
बच्चों को मोबाइल / टीवी दिखाए बिना खाना कैसे खिलाये?
Guru Gobind Singh Ji Gurpurab 2022
2-5 साल के बच्चें को Smartly Handle कैसे करें
जीवन में नैतिक मूल्य का महत्व Importance of Moral Values
आध्यात्मिक कहानियाँ (Spiritual Stories)
प्रेरणादायक कहानी (Insipirational Stories)
दिवाली की सम्पूर्ण जानकारी | All Detail About Diwali | दीपावली 2021 : 4 नवंबर (वीरवार)
Navratri 9 Guided Meditation by Gurudev Sri Sri Ravishankar