अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2022, जानिए कब और क्यों मनाया जाता है थीम 2022 , इतिहास, उद्देश्य, महत्व कैसे मनाया जाता है महिला दिवस, गतिविधियां, भाषण, निबंध, स्लोगन, गिफ्ट आइडियाज, तथ्य
इस दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की कामयाबी, दृढ़ता, सशक्तिकरण और उपलब्धियों का जश्न मनाया जाता है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए समर्पित है।
महिला दिवस को अंतरराष्ट्रीय बनाने का विचार क्लारा ज़ेटकिन नामक महिला की देन है। 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी महिलाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में क्लारा ज़ेटकिन ने इस विचार का सुझाव दिया।
8 मार्च 1917 में हजारों रूसी महिलाओं ने बदलाव की मांग करते हुए सड़कों पर उतरीं। संयुक्त राष्ट्र यूएन से मंजूरी मिलने के बाद हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है।
8 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो'('Gender Equality Today for a Sustainable Tomorrow') यानी 'एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता' है.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का महत्वपूर्ण उद्देश्य महिला और पुरुष में समानता बनाए रखना है. आज भी दुनिया में कई हिस्से ऐसे है, जहां महिलाओं को समानता का अधिकार उपलब्ध नहीं है.
महिलाओं के हौसलों को बुलंद करने और समाज में फैले असमानता को दूर करने के लिए इस दिन का काफी महत्व है.
कुछ देशों में इस दिन बच्चे अपनी माँ को व पुरुष अपनी पत्नी, फ़्रेंड्स, माँ बहनों आदि को उपहार स्वरूप फूल प्रदान करते है.
Happy Women's Day
Happy Women's Day
आओ, एक समान दुनिया की निर्माण करें। हम सब मिलकर महिला समानता का निर्माण कर सकते हैं।
आओ, एक समान दुनिया की निर्माण करें। हम सब मिलकर महिला समानता का निर्माण कर सकते हैं।